Tribune Times

Tribune Times

एलपीयू में हुई हिंसा, तोड़फोड़ और लूटपाट के मामले में 40 की पहचान, तीन को किया गिरफ्तार

SHARE:

 

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हुई हिंसा, तोड़फोड़ और लूटपाट के मामले में पुलिस ने जम्मू कश्मीर के तीन छात्रों समेत 40 की पहचान की है। इनमें एक छात्र आंध्र प्रदेश का है। जम्मू-कश्मीर के एक युवक समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल चार गिरफ्तार हुए हैं जबकि पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।पहचाने गए छात्रों में कुछ वर्तमान विद्यार्थी हैं, जबकि कई पूर्व विद्यार्थी हैं। ये पूर्व विद्यार्थी एलपीयू के लॉ गेट के पास बने पीजी में रह रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल टावर लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों से सभी की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस जम्मू-कश्मीर से एक छात्र को गिरफ्तार कर फगवाड़ा लाई है। दो अन्य जम्मू-कश्मीर के छात्रों की तलाश के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। गिरफ्तार युवक को अदालत में पेश किया जाएगा। बुधवार को फगवाड़ा के टिब्बी मोहल्ला निवासी गगन, जेम्स दहिया और अभि को गिरफ्तार किया गया। जेम्स दहिया एलपीयू का छात्र है, जबकि गगन डोमिनोज के लिए पिज्जा वितरण का काम करता था। तीनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस इससे पहले साहिल नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर चुकी है। साहिल के हाथ में छड़ थी और वह दुकानों में तोड़फोड़ करने वालों के साथ घूम रहा था।पुलिस ने पांच अन्य युवकों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक के नाबालिग होने की बात सामने आई है। पुलिस इनसे भी हिंसा और तोड़फोड़ में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है। लुधियाना के एक छात्र को एलपीयू प्रबंधन ने आरोपी बताया था। पुलिस जांच में सामने आया कि बवाल के समय वह अपने घर पर था। उसके घर के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टावर लोकेशन से इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस फिलहाल उसे जांच के दायरे में रखकर उसकी भूमिका की पड़ताल कर रही है।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें