Tribune Times

Tribune Times

अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े तीन नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

SHARE:

 

अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े तीन नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 अवैध पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद किए हैं।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। आरोपी इनसे अवैध हथियार हासिल कर आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे। जांच के दौरान हथियारों की सप्लाई से जुड़े कुछ अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी मिली है। पुलिस ने इस संबंध में थाना कैंट, थाना इस्लामाबाद और थाना छेहरटा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में हथियार कहां से मंगवाए गए और किन लोगों तक पहुंचाए जाने थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, अवैध हथियारों की सप्लाई और इनके आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल को रोकने के लिए जांच आगे भी जारी रहेगी।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें