Tribune Times

Tribune Times

अमृतसर आईएसआई समर्थित अवैध हथियार और विस्फोटक सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

SHARE:

 

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित अवैध हथियार और विस्फोटक सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने मई 2026 में खासा आर्मी कैंटोनमेंट के पास हुए आईईडी धमाके के मामले में भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में इस नेटवर्क के विदेश में बैठे तस्करों और आईएसआई से जुड़े लोगों के साथ संबंध सामने आए हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों को हथियार और विस्फोटक कहां से मिलते थे और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।पुलिस के अनुसार, हथियार और ग्रेनेड की बरामदगी के मामले में अमृतसर के घरिंडा थाने में आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, खासा आर्मी कैंटोनमेंट के पास हुए आईईडी धमाके के मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज है।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें